क्या आप जानते हैं ठंडे पानी से चेहरा धोने पर होने वाले इन फायदों के बारे में?
pinks tea - September 26, 2020 716 0 COMMENTS
क्या आप जानते हैं ठंडे पानी से चेहरा धोने पर यह त्वचा को एक रिफ्रेशिंग इफेक्ट देने का कार्य करता है। जिसके परिणाम स्वरूप स्किन तरोताजा बनती है और आपके चेहरे पर निखार आ जाता है। सुबह उठकर चेहरा तो हम सभी धुलते है लेकिन इसके लिए कुछ लोग ठंडे पानी का प्रयोग करते है तो कुछ लोग गर्म पानी से चेहरा धुलना पसंद करते हैं। कई लोग गर्म पानी से चेहरा धुलना इसलिए भी पसंद करते हैं क्योंकि यह आपके चेहरे के मेकअप को उतारने में सहायता करता है। लेकिन एक्सपर्ट के मुताबिक लगातार गर्म पानी से चेहरा धुलना त्वचा को कई प्रकार से नुकसान पहुंचाने का कार्य करता है। इसलिए एक्सपर्ट हमेशा ठंडे पानी से चेहरा धोने पर जोर डालते हैं। आज हम आपके लिए लेकर आएं हैं ठंडे पानी से चेहरा धोने पर होने वाले सभी फायदे।

Contents
ठंडे पानी से चेहरा धोने पर होने वाले फायदे : Benefits of washing face with cold water in hindi
चेहरे को करे तरोताजा –
सुबह सो कर उठने के बाद या दिनभर में किसी भी दौरान जब आप कभी आलस फील करने लगें तो आपको अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लेना चाहिए। चेहरे पर ठंडा पानी मारने पर यह त्वचा के ब्लड सर्कुलेशन स्तर को तेज कर देता है। जिससे त्वचा तारोताजा नजर आती है। इसके अलावा ठंडे पानी से चेहरा धोने पर आपका आलस भी पानी पड़ते ही छूमंतर हो जाता है।
चेहरे पर लाए निखार –
ठंडे पानी से चेहरा धोने पर यह चेहरे पर निखार लाने का कार्य भी करता है। चेहरे पर ठंडे पानी का प्रयोग चेहरे के रोम खोलने का कार्य करता है। जिसके परिणाम स्वरूप आपके चेहरे पर निखार आता है। इसके अलावा यह चेहरे से सुस्ती और आलस को भगा कर उसे रिफ्रेश करता है। जिसके परिणामस्वरूप आपका चेहरा दमकने लगता है।
त्वचा में लाये कसाव –
ठंडे पानी से चेहरा धोने पर यह त्वचा में कसावा लाने का कार्य करता है। इसके विपरीत गर्म पानी से चेहरा धोने पर यह स्किन में ढीलापन लाता है। नियमित रूप से ठंडे पानी से चेहरा धोने पर यह त्वचा में कसाव लता है। जिससे समय से पहले त्वचा पर आने वाली एजिंग की समस्या से बचा जा सकता है।
पीने के पानी की गुणवत्ता जांचने के लिए आजमाएं ये टिप्स।
त्वचा की सूजन करे कम –
कई बार आपने इस बात पर गौर किया होगा की सुबह उठने के पश्च्यात आपके चेहरे पर हल्की सी सूजन रहती है। जिस कारण चेहरा मोटा नजर आने लगता है। ऐसे में ठंडे पानी से चेहरा धोने पर यह समस्या पल भर में दूर हो जाती है।
टोनर की तरह करे कार्य –
ठंडे पानी से चेहरा धोने पर यह एक अच्छे टोनर की तरह भी कार्य करता है। यदि आप स्किन पर कुछ भी लगाना पसंद नहीं करते हों या फिर टोनर खत्म हो गया हो, तो आपके पास सबसे अच्छा विकल्प होता है चेहरे को ठंडे पानी से धो लेना।
घर पर ब्लड शुगर लेवल जाँच करते समय इन जरूरी बातों का रखें ध्यान।
अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें.
ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :-
Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest
RELATED ARTICLES
LATEST
क्रिकेट पर 10 लाइन निबंध
May 14, 2022सेब का जूस बनाने की
May 12, 2022तरबूज का जूस बनाने की
May 6, 2022NDMA ने बताए गर्मियों में
May 5, 2022भगत सिंह पर 10 लाइन
May 3, 2022लौकी का जूस बनाने की
May 1, 2022नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर
April 30, 2022एपीजे अब्दुल कलाम पर 10
April 28, 2022गर्मियों में कौन सी सब्जी
April 27, 2022जल संरक्षण के तरीके –
April 25, 2022