Health

कच्‍चा केला खाने के फायदे (Kacche kele ke fayde) – Benefits of Green Banana in hindi.

Kacche kele ke fayde…केला खाने में स्वादिष्ट तभी लगता है जब वह पूर्ण रूप से पका हुआ हो, यदि कच्चा केला खाने को दिया जाये तो शायद ही किसी को पसंद आये। लेकिन (Kacche kele ke fayde) कच्चा केला खाने के भी अनेक ऐसे फायदे होते हैं जिनको जानकर आप भी कच्चा केला खाने का मन बना लेंगे। आपको बता दें की पूरे विश्व में केले की लगभग एक हजार से भी ज्यादा प्रजातियों की खेती की जाती है। (Green Banana in hindi) केला कच्चा हो या पका हुआ दोनों ही प्रकार का केला स्वास्थ्य के लिए काफी फयदेमंद होता है।

आज के इस आर्टिकल में हम चर्चा करंगे (Green Banana in hindi) कच्चे केले के ऊपर, जिसको अधिकतर लोग खाना पसंद नहीं करते हैं। कच्चा केला आपने अधिकतर फल की दुकान के बजाय सब्जी मार्केट में बिकते हुए देखा होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि कच्चे केले का उपयोग सब्जी, कोफ्ते और केले के चिप्स बनाने में अधिक किया जाता है। यह दिखने में पके हुए पीले केले से कतई अलग गहरे हरे रंग का होता है और छूने में काफी सख्त महसूस होता है। इसमें फाइबर, पोटैशियम, फास्फोरस, विटामिन-सी, विटामिन-बी6, कॉपर, मैग्नीशियम और मैगनीज जैसे अनेक महत्पूर्ण तत्व मौजूद होते हैं। आईये एक नजर डालते हैं (Kacche kele ke fayde) कच्चा केला खाने के फायदे और इससे होने वाले सभी स्वास्थ्य लाभों फायदों पर।

Kacche kele ke fayde
courtesy google

Contents

कच्‍चा केला खाने के फायदे (Kacche kele ke fayde) – Benefits of Raw Banana (Green Banana in hindi)

पाचन के लिए –

पाचन से जुडी समस्याओं के समाधान हेतु (Kacche kele ke fayde) कच्चा केले का प्रयोग बेहद ही फायदेमंद साबित होता है। इसमें फाइबर की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। जितना अधिक आप फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करते है, आपके पाचन तंत्र और पेट से संबंधित समस्याओं के लिए उतना ही अधिक फायदेमंद साबित होता है। इसके अलावा कच्चा केला खाने से शरीर में प्रोबायोटिक बैक्टीरिया (जो कि हमारी आँतों में पाए जाते हैं और जिनका काम पाचन तंत्र को दुरुस्त रखना होता है) की संख्या में भी वृद्धि होती है।

वजन घटाने में –

यदि आप अपने बढ़ते हुए वजन को ले कर परेशान हैं तो कच्चे केले को अपनी डायट में शामिल कर लीजिये। (Kacche kele ke fayde) कच्चे केले में फाइबर की उच्च मात्रा मौजूद होती है। फाइबर की सबसे बड़ी खासियत यह होती है कि इसे पचाने में शरीर को अधिक समय लगता है, जिस कारण बहुत जल्दी भूख लगने का अहसास नहीं होता। ये तो हम सभी जानते हैं कि अगर भूख कम लगेगी तो हम भोजन भी कम और संतुलित करेंगे। जिससे आपको वजन कम करने में सहायता मिलेगी। वजन कम करने के इच्छुक लोगों को अपने डायट में अधिक फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए।

वजन कम करने में कारगर कीटो डाइट (Keto Diet) के दौरान क्या खाएं और क्या नहीं।

डायबटीज के लिए –

(Kacche kele ke fayde) कच्चा केला खाने से डायबटीज कि समस्या में भी आराम मिलता है। इसमें शुगर की मात्रा बेहद कम होती जो की डायबटीज के रोगियों के लिए प्रतिकूल स्थिति होती है। शुगर की समस्या से ग्रस्त लोगों को ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए जिनमे शुगर की मात्रा शून्य के बराबर मौजूद हो। इसमें पेक्टिन और प्रतिरोधी स्टार्च की अच्छी मात्रा पायी जाती है जो कि ब्लड में मौजूद शुगर की मात्रा को नियंत्रित करने का काम करती है।

Kacche kele ke fayde : जठरांत्र रोग में –

पेट से सम्बंधित अधिकतर समस्याएं बैक्‍टीरिया (परजीवी) के कारण होती हैं। इनमें से कुछ मुख्य समस्याएं जैसे कि कब्ज, अपच, संक्रमण और दस्त हो जाने पर केले का सेवन करना बेहद फायदेमंद रहता है। केले में फाइबर की उच्च मात्रा मौजूद होती है, जो कि जठरांत्र से सम्बंधित सस्याओं के निवारण हेतू प्रतिकूल स्थिति है। इसके अलावा केले का सेवन हानिकारक बैक्‍टीरिया (परजीवी) से लड़ने में भी मदद करता है।

इन पाँच चीजों का सेवन बढ़ाएगा आपके शरीर में एचडीएल (गुड कोलेस्ट्रॉल) का स्तर।

Kacche kele ke fayde : हृदय के लिए –

हेल्दी हृदय की चाहत रखने वाले लोगों के लिए कच्चा केला खाने से अनेक फायदे होते हैं। इसमें फाइबर और रेसिसटेंस स्टार्च की पर्याप्त मात्रा मौजूद होती है। यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी नियंत्रित रखता है। एक स्वस्थ्य और हेल्दी हृदय के लिए ये बेहद जरूरी घटक है कि उनके शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा नियंत्रण में रहे। इसके अलावा केले में न्यूट्रास्यूटिकल और पोटेशियम भी पर्याप्त मात्रा में मौजूद होता है।

कच्चा केला खाने
courtesy google

कच्चा केला कैसे खाएं -How To Eat Raw Banana (Green Banana in hindi)

कच्चे केले के फायदे तो आप जान ही गए हैं। अब सवाल आता है स्वाद में हल्का कसैला लगने वाले कच्चे केले को कैसे खाया जाये। कच्चा केला खाने के लिए सबसे पहले बाजार से कुछ गहरे हरे रंग के कच्चे केले खरीद कर घर ले आईये। अब इन्हें सावधानी पूर्वक इन्हें छील लीजिए। इनका छिलका काफी सख्त होता है, इनको छीलते समय आपको थोड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ सकता है। अब छिले हुए केलों से आप चिप्स, केले की टिक्की, केले की सब्जी और केले के पकोड़े बना कर उपयोग में ला सकते हैं।

दोस्तों अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी रोचक जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :-

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *