Health

रोजाना खाली पेट छुहारा खाने के हैं अनेक फायदे, आज ही से डाइट में करें शामिल।

खाली पेट छुहारा खाने के जबरदस्त फायदों के बारे में आप कितना जानते हैं? यदि आप इस बारे में नहीं जानते हैं तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं खाली पेट छुहारा खाने से होने वाले जबरदस्त स्वास्थ्य लाभ। छुहारे के पेड़ को फीनिक्स डेक्टाइलिफ़ेरा (Phoenix dactylifera) कहा जाता है। देखा जाए तो वास्तव में, छुहारा कई ऐसे स्वास्थ्य घटकों से भरपूर एक ऐसा स्वास्थ्यप्रद फल है जिसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-कैंसर, एंटी-डायबिटिक और एंटीऑक्सिडेंट गुण शामिल हैं। इसके स्वास्थ्य लाभों की बात करें तो प्राचीन काल से ही हड्डियों के स्वास्थ्य, मस्तिष्क के स्वास्थ्य, त्वचा और बालों के स्वास्थ्य और शक्ति को बढ़ावा देने के लिए छुहारे का उपयोग किया जाता रहा है। इतना ही नहीं इसके अलावा भी कई अन्य बिमारियों के इलाज में छुहारे का प्रयोग घरेलू नुस्खे के तौर पर किया जाता है। आईये जानते हैं खाली पेट छुहारा खाने के जबरदस्त स्वास्थ्य लाभों के बारे में।

खाली पेट छुहारा खाने
courtesy google

Contents

खाली पेट छुहारा खाने के जबरदस्त स्वास्थ्य लाभ : Benefits of eating dates on an empty stomach

खाली पेट छुहारा खाने से होगा आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल नियंत्रित –

शोध के अनुसार तनाव और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए नियमित रूप से छुहारा खाना चाहिए। इसमें फाइबर और लोहे की पर्याप्त मात्रा मौजूद होती है। यदि आप अपने कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करना चाहते हैं, तो अपने आहार में छुहारा को जरूर शामिल करें।

खाली पेट छुहारा खाने से होगी कब्ज की समस्या दूर –

क्योंकि छुहारा फाइबर से भरपूर होता है इसलिए इसका उपयोग कब्ज और पेट की गड़बड़ियों के इलाज में किया जा सकता है। रोचेस्टर मेडिकल सेंटर विश्वविद्यालय द्वारा एक हुए एक अध्ययन में यह पता लगा कि पर्याप्त मात्रा में फाइबर का सेवन न होने पर कब्ज हो सकता है। इसके अलावा इसका सेवन नियमित मल त्याग को बढ़ावा देता है। साथ ही यह आपके संपूर्ण पाचन तंत्र को सुधारने का कार्य करता है।

खाली पेट छुहारा खाने से होगा ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित –

छुहारा खाने का यह एक सबसे महत्वपूर्ण लाभ है। एक शोध के मुताबिक छुहारा ब्लड शुगर लेवल को बढ़ने से रोकने के लिए आवश्यक होता है क्योंकि इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स लेवल कम होता है।

बादाम दूध पीने के हैं ये अद्भुत फायदे, नहीं जानते तो अभी पढ़ें।

पेट के कीड़े को मारे –

सुबह उठ कर खाली पेट छुहारा खाने से आपको आँतों में मौजूद परजीवियों से छुटकारा मिल सकता है। इसके आलावा इसका सेवन हृदय को मजबूत बनता है। छुहारा खाने से लीवर की सफाई होती है और रक्त का पोषण मिलता है।

इंस्टेंट एनर्जी देता है –

सुबह उठ कर खाली पेट छुहारा खाने से यह आपको इंस्टेंट एनर्जी प्रदान करता है। इसके अलावा उन लोगों के लिए इसका सेवन बहुत फायदेमंद होता है जो किसी लम्बी बीमारी से जूझ कर ठीक होने के बाद रिकवरी कर रहें हों।

भूख को करे नियंत्रित –

सुबह उठ कर खाली पेट छुहारा खाने से आपको जल्दी भूख नहीं लगती। ऐसा इसमें मौजूद उच्च फाइबर के कारण होता है। जिन लोगों का वजन तेजी से बढ़ रहा हो उनको नियमित रूप से इसका सेवन जरूर करना चाहिए। इसके अलावा यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है।

शरीर में प्रोटीन की कमी होने पर नजर आते हैं ये लक्षण, इन खाद्य पदार्थों से करें पूर्ति।

यौन स्वास्थ्य को मजबूत करे –

दशकों से छुहारे का उपयोग यौन कमजोरी को दूर करने और उनके प्राकृतिक उपचार के रूप में किया जा रहा है। भारतीय समाज में छुहारे के पराग का उपयोग पुरुष प्रजनन क्षमता को बढ़ाने के लिए पारंपरिक दवाओं को बनाने में किया जाता है। इसके फ्लेवोनोइड और एस्ट्राडियोल घटक शुक्राणुओं की संख्या और गतिशीलता को बढ़ावा देने के लिए जाने जाते हैं।

स्वस्थ बालों के लिए –

छुहारा विटामिन बी 5 और आयरन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो बालों के विकास और संपूर्ण बालों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। छुहारा आपके स्कैल्प पर ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर कर सकता है, जिससे बालों से जुडी समस्या जैसे रूसी और बालों का झड़ना कम हो जाता है। यदि आपके बाल कमजोर हैं, तो अपने आहार में छुहारा शामिल करने पर विचार करें और आप कुछ ही समय में सुधार देखेंगे।

कटहल के बीज फेंकने से पहले आपको ये 7 बातें जरूर पड़ लेनी चाहिए, नहीं पड़ेगा पछताना।

सुबह खाली पेट छुहारा कैसे खाएं –

  • आप छुहारे को काट कर उसकी गुठली निकाल कर खा सकते हैं।
  • सुबह नास्ते के समय एक गिलास दूध में उबाल कर खा सकते हैं।
  • रात भर के लिए छुहारा दूध में डुबाएं और सुबह उठने के बाद खा लें।
  • आप अपने ब्रेफास्ट में ऐसे स्नेक्स के रूप में भी खा सकते हैं।
  • आप इन्हें अपने सलाद में मिलाकर खा सकते हैं।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *