Health

जौ के फायदे (Jau ke fayde) – Benefits of Barley seeds in Hindi.

Benefits of Barley in Hindi…गेहूं, बाजरा, रागी और अन्य अनाजों की तरह जौ भी एक प्रकार का अनाज है। हालाँकि हमारे देश में यह अन्य अनाजों के जितना लोकप्रिय नहीं है। लेकिन आपको बता दें कि बेहद कम लोकप्रिय होने के बावजूद भी इसका प्रयोग आयुर्वेद में कई रोगों के उपचार में किया जाता है। साथ ही आपको बता दें कि हमारे देश में धार्मिक दृष्टि से भी जौ का अहम रोल मन जाता है। (Benefits Of Jau in hindi) जौ के फायदे की बात करें तो यह अनेक पोषक तत्वों का भंडार होता है। इसमें प्रोटीन,आयरन, फाइबर और कैल्शियम की पर्याप्त मात्रा मौजूद होती है। इस पौंधे की सबसे बड़ी खासियत यह कि इसकी जड़ और तने से लेकर दाने तक सभी किसी न किसी रूप में औषधीय प्रयोग में लाए जाते हैं। आप भी सही जानकारी और सही तरीके से इस्तेमाल कर जौ से मिलने वाले सभी स्वास्थ्य लाभ ले सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम चर्चा करेंगे (Benefits of Barley seeds in Hindi) जौ के फायदे और इसके औषधीय गुणों के बारे में लेकिन इन सब से पहले यह जान लेते हैं आखिर ये जौ है क्या?

Contents

जौ क्या है – What is Barley seeds in Hindi.

गेंहू, बाजरा, मडुवा, मक्के की तरह जौ भी एक प्रकार का अनाज होता है। प्राचीन काल से ही इसकी खेती हमारे देश में होते आ रही है। संस्कृत भाषा में इसे यव और आम बोलचाल की भाषा में जौ कहा जाता है। यह एक स्वास्थ्यवर्धक अनाज है। भारत के अलावा रूस, अमेरिका और जर्मनी जैसे देशो में भी इसकी खेती की जाती है। इसका प्रयोग पशु चारे के रूप में भी किया जाता है। आईये जानते हैं जौ के फायदे और इसके स्वास्थ्यवर्धक गुणों के बारे में।

जौ के फायदे
courtesy google

जौ के फायदे (Jau khane ke fayde) – Benefits of Barley in Hindi.

Jau khane ke fayde : हेल्दी डाइजेशन के लिए –

जौ के फायदे की बात करे तो यह आपके डाइजेशन का भी पूरा ध्यान रखती है। इसमें फाइबर की पर्याप्त मात्रा मौजूद होती है जो कि हमारे पाचन तंत्र के अच्छे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होता है। जौ में मौजूद फाइबर पेट से जुडी समस्या जैसे कब्ज आदि की समस्या को दूर करने का कार्य करता है। जौ पर हुई कई स्टडी के मुताबिक नियमित रूप से अंकुरित जौ का सेवन करने पर पेट साफ़ रहता है और कब्ज आदि की समस्या नहीं होती है। इसलिए यदि आप भी इस प्रकार की समस्या से ग्रस्त रहते हों तो जौ को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

Jau khane ke fayde : ब्लड शुगर लेवल करे सामान्य –

जौ के फायदे की बात करे तो यह ब्लड शुगर लेवल को सामान्य बनाये रखने में भी मदद करता है। इसमें मौजूद फाइबर की पर्याप्त मात्रा के कारण शरीर शुगर का ऑब्जरवेशन धीरे-धीरे करता है। जिससे शुगर का लेवल नियंत्रण में रहता है। इस पर हुए कुछ अध्ययन इस बात को भी बताते हैं कि इसका सेवन ब्लड शुगर लेवल और इन्सुलिन को कम करने का कार्य करता है। यदि आप भी डायबटीज की समस्या से ग्रस्त हैं तो जौ को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

त्रिफला चूर्ण के फायदे : Triphala churna ke fayde.

Benefits Of Jau in hindi : कोलेस्ट्रॉल करे नियंत्रित –

आज की व्यस्त जीवनशैली और गलत खान पान कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्या को जन्म देने का सबसे बड़ा कारण बनते जा रहा है। कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में लाने के लिए सबसे जरूरी होता है सही खान-पान का चुनाव करना। ऐसे में जौ को आप अपनी डाइट में शामिल कर कोलेस्ट्रॉल की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। इसमें मौजूद सॉल्युबल फाइबर कोलेस्ट्रॉल को कम करने का कार्य करता है।

Benefits of Barley seeds in Hindi : वजन कम करने में –

जौ के फायदे की बात करें तो यह आपके तेजी से बढ़ रहे वजन को भी कम करने में सहायक साबित होती है। जैसा कि हमने आपको बताया कि जौ डायट्री फाइबर का अच्छा स्रोत माना जाता है। आपको बता दें कि फाइबर का सेवन वजन कंट्रोल करने में बहुत सहायक होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि फाइबर को पचने में अधिक समय लगता है और यह मेटाबॉलिज्म रेट को भी बढ़ावा देता है। यह बहुत स्वाभाविक बात है कि यदि हमारे खाने का पाचन देरी से होगा तो हमे भूख भी जल्दी-जल्दी नहीं लगेगी और हमारा वजन भी नियंत्रण में रहेगा।

जामुन के बीज के फायदे : Jamun ke beej ke fayde.

हेल्दी हार्ट के लिए –

हेदी हार्ट के लिए भी जौ के फायदे जाने जाते हैं। यह हृदय को स्वस्थ्य रखने का कार्य करता है। इसके अलावा यह शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल कि मात्रा को कम करने का काम करता है। जिसके परिणामस्वरूप हृदय का स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहता है। इसका सेवन ब्लड प्रेसर के स्तर को भी नियंत्रण में रखता है। एक स्वस्थ्य हृदय के लिए ब्लड प्रेसर का सामान्य होना बहुत जरूरी होता है। जिन लोगों को हार्ट से जुडी कोई बीमारी हो या फिर जो अपना हृदय स्वस्थ्य बनाना चाहते हों उन्हें अपनी डाइट में जौ को अवश्य शामिल करना चाहिए।

डायबिटीज में –

जैसा कि हमने आपको बताया था कि जौ के फायदे ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने और इन्सुलिन लेवल को कम करने का कार्य भी करते हैं। इसलिए यह कहा जा सकता है कि यह डायबटीज को नियंत्रण में लाने का कार्य भी करता है। टाइप 2 डायबटीज कि समस्या से ग्रस्त लोगों को इसे अपने आहार में जरूर शामिल करना चाहिए। इसमें मौजूद फाइबर और मैग्नीशियम शुगर लेवल को नियत्रण में लाने का कार्य करते हैं।

लौंग के फायदे : Long khane ke fayde.

हड्डियों के लिए –

इसमें मैंग्नीशियम, फास्फोरस, कॉपर और जिंक जैसे अहम तत्व मौजूद होते हैं। ये सभी तत्व हड्डियों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी होते हैं। हड्डियों के बारे में यह बहुत स्वभाविक है कि उम्र बढ़ने के साथ-साथ हड्डियां धीरे-धीरे कमजोर होने लगती हैं। इसलिए यह बहुत जरूरी है कि हम अपने खान-पान में उन सभी चीजों को शामिल करें जो हड्डियों के विकास के लिए जरूरी होता है।

जौ के नुकसान (jau ke nuksan) – Side effects of barley in hindi.

  • अत्यधिक मात्रा में इसका सेवन पेट की चर्बी बड़ा सकता है।
  • अधिक मात्रा में इसका सेवन कब्ज, अपच और एसिडिटी का कारण बनता है।
  • जरूरत से ज्यादा सेवन मोटापा की समस्या बन सकता है।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *