Health

बेल का फल ही नहीं बेल का रस पीने से भी होते हैं अनेक स्वास्थ्य लाभ।

यूँ तो बेल का फल बहुत चीजों में काम आता है। बेल का फल सुंदरता बढ़ाने से ले कर अनेक औषधी बनाने में भी काम आता है। बेल का फल बाहर से बहुत सख्त और अंदर से बहुत मुलायम होता है क्या आपको मालूम है सिर्फ बेल के फल के नहीं बल्कि बेल के जूस के भी हैं अनेक फायदे है। गर्मियों के मौसम में बेल का रस पीना हमारे शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है। यह शरीर को तरावट पहुंचाने के साथ डीहाइड्रेड होने से भी बचाता है। आइये जानते हैं बेल का रस पीने से होने वाले फायदे।

bel ke juice ke fayde in hindi pinkstea 1
courtesy google

Contents

बेल का रस पीने के फायदे –

गर्मियों में ठंडक देता है :

बेल का रस बहुत गर्मी के मौसम में हमारे शरीर को काफी राहत देता है इस को पीने से लू नहीं लगती है क्योंकि ये हमारे शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है।

खून की सफाई :

बेल के रस में थोड़ा सा हल्का गर्म पानी डाल कर उसमे एक चम्मच शहद मिला कर नियमित रूप से पीने पर शरीर में खून की सफाई होती है।

गन्ने के रस के फायदे.पढ़ कर हैरान रह जायेंगे आप !

दस्त में लाभकारी :

अगर आपको दस्त की शिकायत हो तो आप बेल के रस को गुड के साथ ले सकते हो इसको पीने से दस्त जल्दी ठीक हो जाते हैं।

गैस की समस्या:

एसिडिटी की समस्या में बेल का रस बहुत उपयोगी होता है इसके रोज सेवन करने से आपको गैस जैसी समस्या से छुटकारा मिल सकता है जिसको गैस की बहुत अधिक परेशानी होती है उसे इस रस का इस्तेमाल सेवन करना चाहिए।

दिल को स्वस्थ्य रखता है :

बेल के रस में कुछ मात्रा घी की मिला ले और इसका रोज बराबर मात्रा में सेवन करे ऐसा करने से दिल की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

माँ के लिए लाभदायक :

अगर आपका बच्चा छोटा है और दूध पीता है तो बेल का रस आपके लिए बहुत जरूरी है क्योंकि ये दूध की मात्रा को बढ़ाता है और साथ ही साथ महिला के स्वास्थ्य को सही करता है।

इस सभी उपायों को अपना कर आप देख सकते है की बेल का रस कितना फायदेमंद है।

तपती गर्मी से बचने के लिए जरूर पियें ये शीतल पेय –

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *