Health

Basi roti khane ke fayde : बासी रोटी खाने के फायदे – Basi roti benefits in hindi.

Basi roti khane ke fayde…क्या आप जानते हैं बासी रोटी खाने के फायदे? भोजन करने के बाद यदि रोटी बच जाये तो अधिकतर लोग उसे अपने पालतू या आस-पास मौजूद जानवर को खिलाना पसंद करते हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो बासी रोटी बड़े चाव के साथ खा लेते हैं और कुछ लोग इस बात को लेकर कन्फयूज रहते हैं कि बासी रोटी खानी चाहिए या नहीं। जैसा कि हम सभी जानते हैं, बासीभोजन स्वास्थ्य के लिहाज से सही नहीं माना जाता। लेकिन बासी रोटी के साथ ऐसा नहीं होता। आपको बता दें कि बासी रोटी खाने के कई फायदे होते हैं। खासकर जो लोग डायबटीज का सामना कर रहे हैं उनके लिए बासी रोटी का सेवन बहुत लाभदायक माना जाता है। बासी रोटी फाइबर का उच्च स्रोत होती है और इसका जीआई इंडेक्स लेवल कम होता है। यदि आप इसे सब्जी या दाल के साथ नहीं खाना चाहते तो इसे दूध के साथ खाएं। आईये जानते हैं (Basi roti khane ke fayde) बासी रोटी खाने के फायदे।

बासी रोटी खाने के फायदे
courtesy google

Contents

बासी रोटी खाने के फायदे (Basi roti khane ke fayde) – Basi roti benefits in hindi.

डायबिटीज में बासी रोटी खाने के फायदे –

शुगर की समस्या से जूझ रहे लोगों को अपनी डाइट में बासी रोटी को जरूर शामिल करना चाहिए। इसका सेवन ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करता है। इसके अलावा यह इंसुलिन की मात्रा को नियंत्रित कर ब्लड में मौजूद अतिरिक्त शुगर की मात्रा को कम करने में अहम भूमिका निभाती है। शुगर की समस्या से जूझ रहे लोगों को ठंडे दूध में बांसी रोटी को 10–15 मिनट तक डुबाकर खाना चाहिए।

Basi roti ke fayde : हड्डियों के लिए –

बासी रोटी खाने के फायदे हड्डियों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए भी जाने जाते हैं। इसके लिए आपको इन्हें दूध में कुछ देर तक भिगो कर खाना चाहिए। यह शरीर में प्रोटीन और कैल्शियम की कमी को दूर करने में सहायता करती हैं और बोन मैरो जूस के निर्माण में सहयोग करती हैं।

ब्लू टी पीने के फायदे (Blue Tea Pine Ke Fayde) – Benefits Of Blue Tea In Hindi.

पेट से जुडी समस्याओं में बासी रोटी के फायदे –

यदि आप लगातार पेट से जुडी समस्याओं से परेशान रहते है तो अपनी डाइट में बासी रोटी को शामिल करें। इसका सेवन पेट से जुडी समस्याओं जैसे एसिडिटी, कब्ज और पेट फूलना आदि को दूर करता है। यह फाइबर का उच्च स्रोत होती है जो आपके डाइजेशन के लिए फायदेमंद होता है। ठंडे दूध में भीगी बासी रोटी का सेवन पेट से जुडी समस्याओं को दूर करने में किया जा सकता है।

Basi roti ke fayde : वजन कम करने में सहायक –

बढ़ते वजन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए बासी रोटी को अपनी डाइट में शामिल करें। यह फाइबर का उच्च स्रोत होती है और फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ डाइजेशन प्रकिया को बढ़ावा देने के साथ-साथ लम्बे समय तक पेट भरने में सक्षम होते हैं। जिस कारण बार-बार भूख लगने की समस्या नहीं होती और आप संतुलित मात्रा में भोजन ग्रहण करते हैं। इसके अलावा वजन कम करने के लिए आपको नियमित व्यायाम भी करना होगा।

नीलगिरी तेल के फायदे : Nilgiri Tel Ke Fayde.

बॉडी टेंपरेचर को कंट्रोल करे बासी रोटी –

एक स्वस्थ्य मनुष्य का तापमान सामान्य तौर पर 98.6° F (37°C) होता है। यदि यह बढ़कर 100.4°F (38°C) तक पहुंच जाए तो यह कई प्रकार की समस्या पैदा कर सकता है। ऐसे में ठंडे दूध में भीगी हुई बासी रोटी का सेवन कर बॉडी टेम्प्रेचर को नियंत्रित किया जा सकता है और अम्लता से बचा जा सकता है। इसके अलावा यह शरीर को ऊर्जा भी प्रदान करता है।

ब्लड प्रेसर में बासी रोटी खाने के फायदे –

ब्लड प्रेसर की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए बासी रोटी का सेवन करना फायदे रहता है। यह शरीर में खून के बहाव के साथ श्वास नली की ब्लॉकेज को ठीक करने का काम करती है। इसके लिए आपको ठंडे दूध में 10–15 मिनट तक भीगी हुई बासी रोटी का सेवन करना चाहिए। नियमित रूप से नाश्ते में इसका सेवन करना रक्तचाप की समस्या में फायदेमंद रहता है।

शरबत बजूरी मोतदिल के फायदे : Sharbat Bazoori Motadil Ke Fayde.

Basi roti ke fayde : शरीर को जरूरी एनर्जी देने के लिए –

बासी रोटी का सेवन ताज़ी बनी रोटी के मुकाबले शरीर को अधिक एनर्जी देने का काम करता है। इसके लिए दूध में भीगी बासी रोटी का सेवन करें। यह शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की पूर्ति करता है। इसका सेवन शरीर को फाइबर, कार्बोहाइड्रेट्स, कैल्शियम और प्रोटीन प्रदान करता है। शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देने, जरूरी पोषण देने और हड्डियों के विकास के लिए नियमित रूप से ठंडे दूध में भीगी दो बासी रोटी जरूर खाएं।

Basi roti khane ke fayde : शरीर के तापमान को करें नियंत्रित –

बासी रोटी का सेवन शरीर के तापमान को नियंत्रित बनाये रखने का काम करती है। इसके लिए आप ठंडे दूध में भीगी हुई बंसी रोटी का सेवन कर सकते हैं। खासकर गर्मियों के दिनों में इसका सेवन बेहद लाभकारी सिद्ध होता है।

बासी रोटी खाने का तरीका – Basi roti ki recipe

  • दूध में भीगा के बासी रोटी का सेवन करें।
  • तवे में घी लगाकर बासी रोटी का पापड़ बना कर सेवन करें।
  • बासी रोटी का पोहा बना कर सेवन करें।

पार्सले के फायदे (Parsley Ke Fayde) – Benefits Of Parsley In Hindi.

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *