Beauty

बालों को लम्बा करने के तरीके (Balo ko lamba karne ka tarika) – Hair Growth Tips in Hindi.

Balo ko lamba karne ka tarika… बालों को लम्बा करने के लिए महिलाएं अनेक तरह के उपाय अपनाती हैं। इसके लिए वह बालों पर अलग-अलग ब्रांड के कई तरह के महंगे उत्पादों का प्रयोग भी करती हैं। ये कहना गलत नहीं होगा कि महिलाओं को खूबसूरत बनाने और एक खास लुक देने में बालों का अहम योगदान रहता है। यही कारण है कि आज के समय में लम्बे, चमकदार और घने बालों की चाहत हर महिला को होती है। इसके लिए महिलाएं कई तरह के प्रोडक्ट्स का उपयोग अपने बालों पर करते रहती हैं। जिनमे से अधिकतर प्रोडक्ट केमिलकल युक्त होते हैं। बालों पर ऐसे केमिकलयुक्त उत्पादों का लम्बे समय तक प्रयोग करना नुकसानदायक साबित हो सकता है। बालों को लम्बा करने के लिए बाजार में मिलने वाले महंगे और केमिकलयुक्त उत्पादों की जगह आर्गेनिक तरीकों का प्रयोग करें। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं बालों को लम्बा करने के (Balo ko lamba karne ka tarika) आसान हर्बल घरेलू नुस्खे।

बालों को लम्बा करने
courtey google

Contents

बालों को लम्बा करने के तरीके (Balo ko lamba karne ka tarika) – Hair Growth Tips in Hindi.

Balo ko lamba karne ka tarika : ऑनियन जूस का प्रयोग

सामग्री :

कॉटन
1 प्याज
1 कटोरी

विधि :

  • सबसे पहले प्याज को छील कर काट लें।
  • अब इसे कूटकर या कद्दूकस करके इसका रस निकाल लें।
  • रस को कटोरी में भरें।
  • अब इस रस में कॉटन को डुबाएं और फिर अपने बालों पर अच्छी तरह से लगाएं।
  • 15 मिनट तक इसे लगा रहने दें
  • हर्बल शैंपू से सिर धो लें।

Balo ko lamba karne ka tarika : एलोवेरा जेल का प्रयोग

सामग्री :

फ्रेश एलोवेरा जेल
ब्रश
1 कटोरी

विधि :

  • सबसे पहले एक या दो ताजे एलोवेरा की स्टिक लें।
  • अब इसके अंदर से एलोवेरा जेल को निकालें।
  • इसे एक कटोरी में भरें।
  • ब्रश की मदद से इसे अपने सम्पूर्ण बालों पर अच्छी तरह लगाएं।
  • 30 मिनट तक लगा रहने दें।
  • अब हर्बल शैम्पू से सिर धो लीजिए।

गर्मियों में बालों की केयर करने के टिप्स – Summer Hair Care Tips In Hindi.

Balo ko lamba karne ka tarika : ग्रीन टी का प्रयोग –

सामग्री :

2 ग्रीन टी बैग
1 कप गर्म पानी
कॉटन

विधि :

  • सबसे पहले पानी को 100 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर गर्म करें।
  • अब इस गर्म पानी को कप में डालें।
  • फिर इसमें दोनों ग्रीन टी बैग एक साथ डालें।
  • इन्हें कुछ देर तक पानी में डूबे रहने दें।
  • अब इन्हें पानी से निकाल दें और पानी के ठंडा हो जाने तक इंतजार करें।
  • इसके बाद कॉटन को ग्रीन टी पानी में डुबाएं और अपने सम्पूर्ण बालों पर अच्छी तरह से लगाएं।
  • 30 मिनट बाद बालों को पानी से धो लीजिए।

बालों को लम्बा करने के लिए हिना मेहँदी का प्रयोग –

सामग्री :

1 कप हिना मेहँदी पाउडर
1/2 कप दही
कटोरी
ब्रश

विधि :

  • सबसे पहले कटोरी में हिना मेंहदी डालें।
  • अब इसमें दही डालें।
  • इन दोनों को अच्छी तरह से मिलाएं।
  • अब इस मिश्रण को अपने सम्पूर्ण बालों में ब्रश की मदद से लगाएँ।
  • इसके सुख जाने तक इसे लगा रहने दें।
  • इसके बाद हर्बल शैम्पू से सिर धो लीजिए।

स्वस्थ और मजबूत बालों के लिए जरूर अपनाएं ये 5 होममेड हेयर मास्क।

बालों को लम्बा करने के लिए चावल के पानी का प्रयोग –

सामग्री :

1/2 कप चावल
1 बड़ा कप पानी

विधि :

  • सबसे पहले एक कप पानी लें और इसमें चावल डाल दें।
  • 15 मिनट तक इसे भीगने दें।
  • इसके बाद पानी को छान लें।
  • अब इस पानी को अपने बालों सम्पूर्ण बालों पर लगाएं और कुछ देर तक हल्के हाथों से मसाज करें।
  • अब शैम्पू से बालों को धो लीजिए।

बालों को लम्बा करने के लिए हल्दी का प्रयोग –

सामग्री :

4 चम्मच हल्दी पाउडर
1 कप कच्चा दूध
1 चम्मच शहद

विधि :

  • एक कटोरी में हल्दी पाउडर, दूध और शहद को डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
  • तैयार पेस्ट को अपने बालों पर लगाएं।
  • 30 मिनट तक इसे लगा रहने दें।
  • शैम्पू से बालों को धो लें।

बालों को लम्बा करने के लिए करी पत्ते का प्रयोग –

सामग्री :

1 कटोरा करी पत्ता
1/2 कप नारियल तेल

विधि :

  • सबसे पहले करी पत्ते को नारियल के तेल में गर्म करें।
  • इन्हें तब तक गर्म करें जब तक पत्तियां काली न पड़ें।
  • अब गैस बंद कर दें और इसके ठंडे होने का इंतजार करें।
  • अब इस तेल को छान लें और इससे अपने बालों की मालिस करें।
  • एक घंटे बाद शैम्पू से सिर धो लें।

अब होममेड जूस से रोकें बालों के झड़ने की समस्या, आज ही से करें इस्तेमाल।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *