Health

क्या मोमोज खाना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है : Are momos healthy in hindi?

Are momos healthy to eat in hindi….क्या मोमोज खाना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होता है? बात जब चाइनीज स्‍ट्रीट फूड की हो तो सबसे अधिक लोकप्रिय मोमो का नाम सबसे पहले आता है। इसके स्वाद की बात करें तो यदि एक बार आपकी जुबान को इसका स्वाद लग जाये तो फिर आप इसके दीवाने हो जाते हैं। खासकर सर्दियों के मौसम में गर्मागर्म मोमो खाने का मज़ा ही अलग होता है। यदि आप एक मोमो लवर हैं तो आप इन बातों को अच्छी तरह से समझ रहे होंगे। मोमोज वेज और नॉन वेज दोनों रूप में उपलब्ध होता है। दोनों ही तरह के मोमोज इनके लिए विशेष रूप से तैयार की गयी स्पाइसी लाल चटनी के साथ परोसे जाते हैं। यह चटनी मोमोज का स्वाद दोगुना करने का काम करती है। लेकिन अधिक मात्रा या रोजाना मोमोज खाना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक (Momos side effects in hindi) साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कैसे?

मोमोज खाना स्वास्थ्य के लिए

Contents

क्या मोमोज खाना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है (Momos khane ke nuksan) – Are momos healthy in hindi

मैदे से बने मोमोज खाना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक –

मोमो को बनाने के लिए रिफाइंड आटे यानि मैदा का प्रयोग किया जाता है। स्वास्थ्य के लिहाज से मैदे का सेवन नुकसानदायक माना जाता है। इसे बेंजोइल पेरोक्साइड, क्लोरिनगैस, और एज़ोडिककार्बामाइड जैसे अन्य केमिकल के जरिए ट्रीट किया जाता है। इसके साथ ही इसकी सॉफ्टनेस बनाये रखने के लिए एलोक्सन नाम केमिकल का प्रयोग भी किया जाता है। ये सभी केमिकल स्वास्थ्य के लिहाज से सुरक्षित नहीं माने जाते हैं और कई तरह की बीमारियां करने की क्षमता रखते हैं।

पेट से जुडी समस्या –

मोमोज में भरे जाने वाली स्टफिंग कई बार खराब या पूरानी सब्जियां होती हैं। जो आपके डाइजेशन को सीधे तौर पर प्रभावित करने का काम करती है। इसके साथ ही नॉनवेज मोमोज में भरा जाने वाला मीट या चिकन गुणवत्ता में अच्छा नहीं होता। जिस कारण आपको पेट से जुडी समस्या जैसे कब्ज, अपच, एसिडिटी आदि हो सकती है। दरअसल कई स्ट्रीट मोमोज बेचने वाले रेट कम रखने के चक्कर में क्वॉलिटी के साथ समझौता करते हैं। जिसका खामियाजा आपको भुगतना पड़ता है। इसलिए किसी विश्वसनीय जगह से ही मोमोज खाएं।

आयुर्वेद के अनुसार रात के डिनर में इन खाद्य पदार्थों का सेवन है नुकसानदायक।

डायबिटीज का खतरा –

(Is eating momos good for health in hindi) मोमो खाने के नुकसान की बात करें तो इसका सेवन शुगर की बीमारी का कारण बन सकता है। इसे बनाने में इस्तेमाल होने वाले मैदा का ग्लाइसेमिक इंडेक्स लेवल हाई होता है। जो ब्लड में शुगर की मात्रा को बढ़ाने का काम करता है।

मोनो-सोडियम ग्‍लूटामेट स्वास्थ्य के ल‍िए नुकसानदायक –

(Are momos healthy in hindi) मोमोज खाने के नुकसान की बात करें तो इसमें भी हर चाइनीज फूड की तरह मोनो-सोडियम ग्लूटामेट (MSG) मौजूद होता है। जो कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं जैसे- मोटापा, सीने में दर्द, तंत्रिका विकार, डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं का कारण बनता है। इसके अलावा MSG मूड स्विंग्स को भी ट्रिगर कर सकता है।

लाल चटनी है नुकसानदायक –

मोमोज को बनाने में प्रयोग की जाने वाली तीखी लाल चटनी स्वास्थ्य के लिए बेहद नुकसानदेय होती है। आपको नहीं पता होता कि इसे बनाने में किस प्रकार की मिर्च का प्रयोग किया गया है। कई मोमो विक्रेता इसका तीखा पन बढ़ाने के लिए इसमें मिर्च पाउडर का इस्तेमाल भी करते हैं जो बिलकुल गलत है। इसके अलावा कई मोमो विक्रेता इसका रंग गहरा लाल करने के लिए फ़ूड कलर का प्रयोग भी करते हैं। इस प्रकार की अनहेल्दी चटनी पेट दर्द, गैस, कब्ज, आँतों में कटाई, सीने में जलन जैसी समस्या को जन्म देती है।

सावधान! अत्यधिक मात्रा में इम्युनिटी बूस्टर काढ़ा पीना स्वास्थ्य के लिए हो सकता है नुकसानदायक।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *