Beauty

चेहरे पर ग्लो और निखार लाए सेब फेस पैक : Apple face pack

क्या आप जानते है सेब का फल सिर्फ आपके खाने के ही नहीं बल्कि त्वचा के लिए भी अत्यंत गुणकारी होता है। जी हाँ बिलकुल सही सुना आपने इसके लिए आपको जरूरत होती है सेब से बनने वाले फेस पैक की। सेब फेस पैक आपकी त्वचा को निखारने और उसमे ग्लो लाने का कार्य करता है। सेब की बात करें तो यह एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन ए, बी कॉम्प्लेक्स और विटामिन सी जैसे तत्वों से भरा होता है। ये सभी तत्व स्किन के अच्छी हैल्थ और उससे जुडी कई समस्याओं को दूर करने का कार्य करते हैं। सेब से यह फायदे लेने के लिए आपको जरूरत होती है सेब के फेस पैक की। चेहरे पर कुछ समय तक सेब फेस पैक इस्तेमाल करने पर यह त्वचा में ग्लो लाने और उसे निखारने में अहम रोल निभाता है।

Contents

स्किन पर सेब फेस पैक इस्तेमाल करने के फायदे –

स्किन के लिए सेब के फायदे की बात करें तो इसमें मौजूद फ्लेवोनोइड्स त्वचा को जवां रखने में मदद करता है। इसके अलावा सेब फेस पैक स्किन को मॉइश्चराइज करने का काम करता है। इसके अन्य फायदों की बात करें तो यह त्वचा की खूबसूरती निखारने, त्वचा को नैचुरल चमक प्रदान करने और उसमें ग्लो लाने का कार्य करता है। इसके अलावा त्वचा पर सेब फेस पैक का प्रयोग चेहरे के मुंहासे, काले धब्बे हटाने में मदद करता है। आप सेब के फेस पैक का प्रयोग इन तरीकों से कर सकते हैं।

 सेब फेस पैक
courtesy google

ग्लोइंग स्किन के लिए सेब फेस पैक (Apple face pack)-

सामग्री :

1 चम्मच एप्पल प्यूरी
2 बड़े चम्मच दही 1 नींबू का रस

विधि :

सबसे पहले एक कटोरी में एप्पल प्यूरी डालें। अब इसमें दही और नींबू का रस डाल दें। फिर इसे अच्छी से तरह से मिक्स करें और एक पेस्ट तैयार करें।अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट तक इसे लगा रहने दे उसके बाद चेहरा पानी से धो लीजिए।

त्वचा में निखार लाता है बादाम फेस पैक, इन तरीकों से करें इस्तेमाल।

क्लीन स्किन के लिए सेब फेस पैक (Apple face pack) –

सामग्री :

1 चम्मच मैश किया हुआ सेब
1 बड़ी चम्मच शहद

विधि –

इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बॉउल में मैश किया हुआ सेब लें। अब इसमें शहद डालें और इसे अच्छी तरह से मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद चेहरा धो लें।
शहद में मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण स्किन को साफ़ करने का कार्य करते हैं। साथ ही यह त्वचा को मॉइश्चराइज करने का कार्य भी करता है। सेब में मौजूद विटामिन त्वचा को हाइड्रेट रखने का कार्य करता है। इस फेस पैक का प्रयोग त्वचा को मूल्य बनाने का कार्य करता है।

होममेड इलायची फेस पैक – Homemade cardamom face pack in hindi

निखरी त्वचा के लिए सेब का फेस पैक (Apple face pack) –

सामग्री :

1 चम्मच दही
1 चम्मच मैश किया हुआ सेब
नींबू का रस

विधि :

सबसे पहले एक कटोरी में मैश किया हुआ सेब डालें। अब इसमें दही और नींबू डालें और अच्छी तरह से मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। इसे कम से कम 20 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें उसके बाद पानी से धो लें। नींबू और दही का प्रयोग स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। नींबू और दही का इस्तेमाल करने स्किन चमकदार बनती है।

चेहरे में लाएगा निखार पुदीना फेस पैक, बेहतर परिणाम के लिए ऐसे करे इस्तेमाल।

झाइयां हटाने के लिए सेब का फेस पैक (Apple face pack) –

सामग्री :

1 बड़ा चम्मच पके हुए चावल (मैश किये हुए )
सेब की प्यूरी
2 चम्मच नारियल तेल

विधि :

सबसे पहले एक कटोरी में मैश किये हुए चावल डालें। फिर इसमें सेब की प्यूरी और नारियल तेल डाल इसे अच्छी तरह से मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा 20 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद चेहरा पानी से धो लें। यह एक प्राचीन एशियन ब्‍यूटी सीक्रेट है। चावल त्वचा को नर्म और जवां बनाये रखने में मदद करता है जबकि नारियल का तेल त्वचा को हाइड्रेशन प्रदान करता है।

स्किन को चमकाने के लिए घर पर बनायें होममेड कॉफी फेस पैक।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *