Health

अंगूर खाने के फायदे (Angur khane ke fayde) – Benefits of grapes in hindi.

Angur khane ke fayde…गर्मियों का मौसम आते ही बाजार में अलग-अलग प्रकार के फल बिकना शुरू हो जाते हैं। इन्ही में से एक है अंगूर, हमारे देश में लाल, काला और हरा अंगूर आपको आसानी से किसी भी फल की दुकान में मिल जाता है। अंगूर चाहे हरा, काला हो या लाल स्वाद में सभी के मात्रा 19-20 का फर्क होता है। ये आपकी अपनी व्यक्तिगत पसंद है की आप लाल अंगूर खाना पसंद करते हैं या हरा, काला। (benefits of grapes in hindi) अंगूर खाने के फायदे की बात करे तो इसका सेवन स्वास्थ्य के लिहाज से करना बेहद फायदेमंद साबित होता है। इसका सेवन हार्ट, ब्लड प्रेशर, आँखों, त्वचा, कोलेस्ट्रॉल, हड्डियों की मजबूती, और डायबिटीज जैसी समस्या में करना बहुत फायदेमंद रहता है। आप इसका जूस बना कर भी पी सकते हैं। अंगूर में अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन, सोडियम, जिंक, फास्फोरस, पोटैशियम, मैगनीज, सेलेनियम, फ्लोराइड जैसे तत्व मौजूद होते हैं। आईये जानते हैं (Angur khane ke fayde) अंगूर खाने के फायदे और इससे मिलने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में।

Angur khane ke fayde
courtesy google

Contents

अंगूर खाने के फायदे (Angur khane ke fayde) – Benefits of grapes in hindi

Angur khane ke fayde : एंटीऑक्सीडेंट की करे पूर्ति –

(Benefits of grapes in hindi) अंगूर के फायदे की बात करें तो यह एंटीआक्सीडेंट का अच्छा स्रोत माना जाता है। इसका सेवन शरीर में एंटीआक्सीडेंट की जरूरी मात्रा की पूर्ति करता है। हमारे शरीर में एंटीआक्सीडेंट का मुख्य काम शरीर को कई हानिकारक बिमारियों को जन्म देने वाले मुक्त कणों यानी कि फ्री रेडिकल्स से बचाना होता है। यह एंटीआक्सीडेंट खुद को शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स के साथ जोड़ लेते हैं। जिससे हमारा शरीर बिमारियों से बचा रहता है।

Angur khane ke fayde : हड्डियों को मजबूत बनाए –

(Benefits of grapes in hindi) अंगूर के फायदे की बात करें तो इसका सेवन हड्डियों को मजबूत बनाने का कार्य भी करता है। अंगूर में कैल्शियम, मैगनीज, मैग्नीशियम, विटामिन के और फास्फोरस मौजूद होता है जो कि हड्डियों को मजबूत बनाने का कार्य करता है। इस पर किये अध्ययन में भी यह देखा गया की इससे बनने वाला अर्क हड्डियों को मजबूती प्रदान करने का कार्य करता है। हालांकि आपको बता दें की यह अध्धयन अभी सिर्फ चूहों पर ही किया गया है। इंसानों के ऊपर परीक्षण होने अभी बांकी हैं।

संतरे के फायदे (Santre ke fayde) – Benefits of orange in hindi.

Angur khane ke fayde : ब्लड प्रेसर के लिए –

(Benefits of grapes in hindi) अंगूर के फायदे ब्लड प्रेसर को निंयत्रण में लाने के लिए भी जाने जाते हैं। अंगूर में मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेसर के स्तर को सामान्य बनाए रखने में मदद करता है। यदि आप एक कप अंगूर का सेवन करते हैं तो इससे आपके शरीर को तकरीबन 288 एमजी पोटैशियम मिल जाता है। पोटैशियम का मुख्य काम ब्लड प्रेसर को नियंत्रण में लाने का होता है। यदि आपका ब्लड प्रेसर नियंत्रण में रहेगा तो आपको दिल से जुडी बीमारियां होने का खतरा भी कम हो जायेगा। इसलिए आज ही से अंगूर को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

Angur khane ke fayde : कोलेस्ट्रॉल के लिए –

(Benefits of grapes in hindi) अंगूर खाने के फायदे कोलेस्ट्रॉल की समस्या को दूर करने के लिए भी जाने जाते हैं। इस पर किये गए एक शोध में हाई कोलेस्ट्रॉल से ग्रस्त 69 लोगों को 1 दिन में 500 ग्राम लाल अंगूर 56 दिनों तक जब खाने के लिए दिए गए तो यह देखा गया कि उन लोगों का खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होने लगा। यानी कि अंगूर का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को निंयत्रण में लाया जा सकता है। आप भी अपनी डाइट में इसे शामिल कर इसका लाभ लें।

गाजर के फायदे (Gajar ke fayde in hindi) – Benefits of carrot in hindi.

Angur khane ke fayde : हेल्दी हार्ट के लिए –

(Benefits of grapes in hindi) अंगूर के फायदे हेल्दी हार्ट के लिए भी जाने जाते हैं जैसा कि हमने आपको बताया कि इसको अपनी डाइट में शामिल कर आप ब्लड प्रेसर की मात्रा पर निंयत्रण पा सकते हैं। साथ ही इसका सेवन कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को भी निंयत्रण में लाने का कार्य करता है। आपको बता दें कि एक स्वस्थ्य हृदय के लिए हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेसर दोनों की मात्रा का निंयत्रण में होना आवश्यक है। ऐसे में अंगूर को अपनी डाइट में शामिल कर आप भी अपने हृदय के स्वास्थ्य का ध्यान रख सकते हैं।

Angur khane ke fayde : डायबिटीज की समस्या में –

(Benefits of grapes in hindi) अंगूर का सेवन डायबटीज की समस्या में करना भी फायदेमंद रहता है। अंगूर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स लो होता है। जिस कारण शुगर के मरीजों के लिए इसका सेवन फायदेमंद रहता है। हालाँकि इसे डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। इसके अलावा अंगूर में एंटी-डाइबिटिक एजेंट मौजूद होते हैं जो कि ब्लड शुगर लेवल को कम करने का कार्य करते हैं। अंगूर के अर्क का सेवन भी डायबिटीज की समस्या में लाभकारी माना जाता है।

गन्ने के जूस के फायदे (Ganne ke juice ke fayde) – Sugarcane Juice Benefits in Hindi.

Angur khane ke fayde : पेट से जुडी समस्याओं में –

(Benefits of grapes in hindi) अंगूर खाने के फायदे पेट से जुडी समस्याओं के लिए भी जाने जाते हैं। अंगूर में डायट्री फाइबर की पर्याप्त मात्रा मौजूद होती है। फाइबर पाचन क्रिया को सरल बनाने का काम करता है। फाइबर को पचाने में पाचन तंत्र को अधिक मेहनत भी करनी पड़ती है जिसका नतीजा यह होता है कि वह और अधिक अच्छे तरीके से काम करने लगता है। अंगूर का सेवन कब्ज और पेट साफ न होना जैसी समस्याओं में करना बेहद फायदेमंद रहता है।

Angur khane ke fayde : त्वचा के लिए –

त्वचा के लिए अंगूर के फायदे की बात करें तो यह कई तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है। अंगूर अनेक पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसका सेवन त्वचा के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद विटामिन सी और एंटीआक्सीडेंट त्वचा को स्वस्थ्य बनाये रखने का काम करते हैं। अंगूर को मैश कर त्वचा पर लगाने से भी त्वचा में ग्लो आता है और त्वचा खिली-खिली और नर्म बनती है।

सत्तू के फायदे (Sattu ke fayde) – Benefits of Sattu in Hindi.

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *