Lifestyle

क्या आप जानतें हैं अनार को जल्दी छीलने का तरीका, नहीं जानते तो अभी पढ़ें।

अनार खाना स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद उत्तम माना जाता है। डॉक्टर्स भी अनेक बिमारियों के दौरान अनार खाने की सलाह आपको देते हैं। अनार अनेक पोषक तत्वों का भंडार माना जाता है। अनार में फाइबर, एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन सी, मैंगनीज, बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन, विटामिन के, कैल्शियम और पोटेशियम जैसे जरुरी तत्व मौजूद होते हैं। अनार बिमारियों से लड़ने वाला फल माना जाता है, अनार में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-वायरल और एंटी-ट्यूमर गुण मौजूद होते हैं। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि अनार के फल में वाइन और ग्रीन टी दोनों से तीन गुना अधिक मात्रा में एंटीआक्सीडेंट मौजूद होते हैं। यही कारण है कि अनार का सेवन करने से सभी प्रकार की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। इतने गुण मौजूद होने के बाद भी अधिकतर लोग अनार खाने से कतराते हैं क्योंकि अनार को छीलने में काफी समय लगता है। अगर आपको सही तरीका मालूम हो तो आप चंद मिनट में ही आनर छील सकते हैं। आईये जानते हैं क्या है अनार को बड़ी आसनी से जल्दी छीलने का तरीका।

अनार छीलने तरीका
courtesy google

अनार को जल्दी छीलने का तरीका – How to peel pomegranate quickly in hindi

* एक चॉपिंग बोर्ड लीजिये इसमें अनार को रख कर तेज धार वाले चाकू से ऊपर से निचे की तरफ 2 या 4 बराबर हिस्सों में काट लीजिये।

* अब अपने अंगूठों की मदद से इन सभी कटे हुए हिस्सों को अलग कर लीजिये।

* अब बड़े आकर का बाउल लें और इसमें आधे से ज्यादा पानी भर लीजिये।

* अब पहले से कटे हुए अनार के टुकड़ों को इस पानी से भरी बाउल में डूबा दें। पानी में डूबने से अनार नम हो जाता है।

* इसके बाद अनार की बाहरी पर्त पर दोनों अंगूठों से निचे की तरफ को प्रेसर दें, अनार के दाने खोल से अलग होकर पानी में गिर जायेंगे।

कैसे चेक करें सेब में लगी वैक्स (मोम), क्या है इसे निकालने का तरीका।

* अब अपने हाथों से इन दानों को पानी में मसलें। ऐसा करने से दानों में लगी सफेद रंग की पर्त अलग हो जाती है। आप हाथों से मसलने की जगह किसी बड़े आकर की चम्मच का प्रयोग भी कर सकते हैं।

* अब बड़े आकर की चम्मच से सफेद पर्त को पानी से निकाल कर अलग कर दें।

* अब बड़े आकर की छलनी ले कर इस कटोरी में मौजूद अनार को छलनी में डाल कर पानी अलग करें।

* बचे हुए अनार के दानों को छलनी से निकाल कर प्लेट में डाल दें और ताजा अनार सर्व करें।

* यह अनार छिलने का सबसे सरल और आसान तरीका है। इसमें आपके हाथ भी चिपचिपे नहीं होते साथ ही बड़े कम समय के अंदर ही बेहद आसनी से आप अनार छीलने में सफल हो जाते हैं।

दोस्तों अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृप्या अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी रोचक जानकारिओं के लिए आज ही हमसे जुड़े :-                                                          Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *