Health

आंवले के फायदे (Amla khane ke fayde) – Amla benefits in hindi

Amla khane ke fayde…आयुर्वेद में आंवला का फल अपने औषधीय गुणों के कारण बेहद लोकप्रिय है। स्वाद में यह बहुत अधिक खट्टा और हल्का कड़वा होता है। भारत के अलावा चीन और मलेशिया में इसका काफी व्यापक स्तर पर उत्पादन किया जाता है। आंवले के फल से कई प्रकार के अन्य उत्पाद भी तैयार किये जाते हैं। जिनमे मुख्य रूप से आंवले का मुरब्बा, आंवले की चटनी, आंवला केन्डी, आंवला जूस, आंवला पाउडर और अन्य कई उत्पाद शामिल हैं। आंवला अनेक औषधीय गुणों से भरपूर होता है। (amla benefits in hindi) आंवले के फायदे की बात करें तो इसका सेवन कई बिमारियों के इलाज में किया जाता है। इसका सेवन करना स्वास्थ्य के लिहाज से भी फयदेमंद रहता है। यह फाइबर, प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। आप भी इसे अपनी डाइट में शामिल कर इससे मिलने वाले स्वास्थ्य लाभों का फायदा उठा सकते हैं। आईये जानते हैं (Amla khane ke fayde) आंवले के फायदे, इससे मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ और इसका सेवन करने से होने वाले नुकसान से जुडी जानकारियाँ।

आंवले के फायदे
courtesy google

Contents

आंवले के फायदे (Amla khane ke fayde) – Amla benefits in hindi

Amla khane ke fayde : इम्युनिटी के लिए –

(Amla benefits in hindi) आंवले के फायदे इम्युनिटी क्षमता को बढ़ाने का कार्य भी करते हैं। यह विटामिन सी का उच्च स्रोत माना जाता है। विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थ इम्युनिटी बूस्ट करने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट भी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने का कार्य करता है। आंवले में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण भी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत कर शरीर को बाह्य जीवाणुओं के संक्रमण से बचाता है। इसके अलावा इसके जूस का सेवन शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का कार्य भी करता है।

Amla khane ke fayde : वेट लॉस के लिए –

(Amla benefits in hindi) आंवले के फायदे वजन कम करने में भी लिए जा सकते हैं। आंवला फाइबर के अच्छे स्रोत के रूप में भी जाना जाता है। फाइबर को पचने में अधिक समय लगने के कारण बार-बार भूख लगने की समस्या से बचा जा सकता है। इसके अलावा इस पर हुए कुछ शोध बताते हैं कि इसमें एंटी-ओबेसिटी गुण मौजूद होता है जो मोटापे की समस्या को काफी हद तक कम करने में सहयोग करता है। हालाँकि यह शोध अभी सिर्फ जानवरों के ऊपर ही किया गया है। इंसानों पर यह कितना कारगर है इस पर शोध लगातार जारी है।

राजमा के फायदे (Rajma khane ke fayde) – Kidney Beans Benefits in Hindi.

Amla khane ke fayde : आंखों के लिए –

आंवले का सेवन आंखों के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद साबित होता है। आंखों के लिए आंवले के फायदे (Amla benefits in hindi) की बात करें तो इसका सेवन आंखों से जुडी कई समस्याओं को दूर करने के लिए जाना जाता है। आंवले में मौजूद कैरोटीन आंखों की रौशनी बढ़ाने और दृष्टि में सुधार करने का कार्य करता है। इसके अलावा इसमें मौजूद विटामिन ए भी आंखों के स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। इसका सेवन आंखों में खुजली, आखों में जलन, आंखों से पानी निकला और मोतियाबिंद की समस्या को दूर करने का कार्य करता है।

Amla khane ke fayde : दांतों के लिए –

आंवले का सेवन करना दातों से जुडी समस्याओं को दूर करने के लिए भी जाना जाता है। एक अच्छे स्वास्थ्य के लिए दांतों का स्वस्थ्य होना भी बहुत जरूरी होता है। दातों के लिए इसके फायदे की बात करें तो इसमें मौजूद शक्तिशाली एंटी-बैक्टीरियल गुण दातों को बैक्टीरिया लगने की समस्या से भी बचाने का कार्य करते हैं। दांतों में कीड़ा लगने की समस्या को दूर करने में भी इसके फायदे लिए जा सकते हैं। इसमें मौजूद कैल्शियम दांतों को मजबूती प्रदान करने का कार्य भी करता है।

काले जीरे के फायदे (Kala jeera ke fayde) – Black cumin benefits in hindi.

Amla khane ke fayde : डाइजेशन के लिए –

आंवले से मिलने वाले फायदे (Benefits of amla in hindi) की बात करें तो इसका सेवन डाइजेशन तंत्र को दुरुस्त बनाने के लिए भी किया जाता है। इसका सेवन गैस्ट्रो-इंटेस्टाइनल डिसऑर्डर जैसी समस्या को दूर करने के लिए भी जाना जाता है। इसमें प्राकृतिक रूप से लैक्सटिव तत्व मौजूद होता है जिसका मुख्य काम पाचन से जुडी समस्याओं को दूर करने का होता है। साथ ही यह मल त्याग प्रकिया को भी आसान बनाने का कार्य करता है। इसके अलावा इसमें मौजूद फाइबर भी पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाने में अहम भूमिका निभाता है।

Amla khane ke fayde : त्वचा के लिए –

त्वचा के लिए (Benefits of amla in hindi) आंवले के फायदे की बात करें तो इसमें मौजूद एंटीआक्सीडेंट त्वचा के लिए भी फायदेमंद साबित होता है। यह त्वचा को हानी पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स को नियंत्रित करने का कार्य करता है। इसमें मौजूद एन्टीबैक्टीरयल गुण भी त्वचा को संक्रमण आदि की समस्या से बचाने का कार्य करते हैं। आंवले के जूस का सेवन त्वचा में निखार लाने का कार्य करता है। इसमें मौजूद एंटीआक्सीडेंट एजिंग की समस्या से भी त्वचा को बचाने का कार्य करते हैं।

हिबिस्कस की चाय के फायदे (Gudhal ki chai ke fayde) – Hibiscus tea benefits in hindi.

Amla khane ke fayde : बालों के लिए –

बालों के लिए आंवले के फायदे की बात करें तो यह बालों को मजबूत बनाने और उनके विकास में सहायता करता है। इसमें मौजूद विटामिन सी बालों के स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है। इसमें मौजूद शक्तिशाली एंटीआक्सीडेंट बालों को मजबूती प्रदान करने का काम करता है। इसके अलावा इसके एंटी-बैक्टीरियल गुण बालों में डेंड्रफ की समस्या को दूर करने का करते हैं। बालों में आवलें का तेल लगाना भी उनके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद साबित होता है।

आंवला के नुकसान – Side Effects of Amla in Hindi

  • इसकी तासीर ठंडी होती है जो की सर्दी-खांसी की समस्या को बड़ा सकती है।
  • लो ब्लड प्रेसर वाले लोगों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए।
  • गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन करने से परहेज करना चाहिए।
  • डायबिटीज के रोगी बिना डॉक्टर से सलाह लिए इसका सेवन न करें।

फलों के फायदे (Fal khane ke fayde) – Fruits khane ke fayde.

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Sources : –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *