Health

अलसी के बीज के फायदे (Alsi ke fayde) – Flax seed benefits in hindi.

Alsi ke fayde in hindi…क्या आप जानते हैं दिखने में छोटे आकार वाले अलसी के बीज अनेक स्वास्थ्यवर्धक गुणों से भरपूर होते हैं। अलसी के बीज को अंग्रेजी में (flax seeds in hindi) फ्लेक्स सीड के नाम से जाना जाता है। अलसी के बीज को अपनी डाइट में शामिल कर आप कई प्रकार की बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं। फ्लेक्स सीड में ऐसे जरूरी तत्व मौजूद होते हैं जो हमारे शरीर को उचित मात्रा में पोषक तत्व प्रदान करते हैं। इनका सेवन शरीर को पोषक तत्व देने के अलावा कई बिमारियों के इलाज में भी लाभदायक होता है। (flax seeds in hindi) फ्लेक्स सीड आपको बाजार में बड़ी आसानी से मिल जाते हैं। स्वस्थ्य शरीर और हेल्दी लाइफ़स्टयल जीने के लिए आपको इनका सेवन जरूर करना चाहिए। अलसी की तासीर गर्म होती है इसलिए बहुत अधिक मात्रा में इसका सेवन नहीं करना चाहिए। यदि आप इसका सेवन कर रहे हैं तो आपको दिन भर में पानी का सेवन भी पर्याप्त मात्रा में करना चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम चर्चा करेंगे अलसी के बीज का सेवन (Alsi ke fayde in hindi) करने से होने वाले सभी स्वास्थ्य लाभों के बारे में।

Alsi ke fayde in hindi

Contents

अलसी के बीज के फायदे (Alsi ke fayde in hindi) – Flax seed benefits in hindi.

Alsi ke fayde in hindi : पोषक तत्वों की करे पूर्ति –

अलसी के बीज पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनमें वो सभी जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी होते हैं। फ्लेक्स सीड (flax seeds in hindi) मिनरल्स, विटामिन, फाइबर और प्रोटीन का अच्छा स्रोत माने जाते हैं। इसके अलावा यह अपने एंटी-इंफ्लामेट्री और एंटीऑक्सीडेंट गुणों के लिए भी जाने जाते हैं। फ्लेक्स सीड में शरीर के लिए जरूरी ओमेगा-3 फैटी एसिड भी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। मछली ओमेगा-3 का सबसे अच्छा स्रोत मानी जाती है। लेकिन जो लोग नॉनवेज का सेवन नहीं करते वो लोग फ्लेक्स सीड का सेवन कर इसकी कमी को पूरा कर सकते हैं।

Alsi ke fayde in hindi : पाचन तंत्र के लिए –

पाचन तंत्र से जुडी समस्याओं में भी असली के बीज का सेवन बेहद फायदेमंद साबित होता है। फ्लेक्स सीड (flax seeds in hindi) में डाइट्री फाइबर का उच्च स्रोत मौजूद होता है। यदि आपको भी पाचन से जुडी कुछ समस्याएं हैं तो आपको अलसी के बीज का सेवन जरूर करना चाहिए। इसमें मौजूद डाइट्री फाइबर पाचन तंत्र को दुरुस्त बनाने का कार्य करता है। फाइबर को पचने में काफी समय लगता है जिसका नतीजा यह होता है कि आपको जल्दी भूख भी नहीं लगती। इससे आपको अपना वजन कम करने में भी सहयोग मिल जाता है। अलसी का सेवन मेटाबोल्जिम रेट बढ़ाता है।

पालक का जूस पीने के फायदे – Spinach juice benefits in hindi

Alsi ke fayde in hindi : ब्लड शुगर लेवल करे मेंटेन –

शरीर में यदि ब्लड शुगर लेवल का स्तर बढ़ने लगे तो डायबटीज जैसी बीमारी होने की संभावना बनी रहती है। इसलिए यह बहुत जरूरी है कि शरीर में ब्लड शुगर लेवल की मात्रा नियंत्रण में रहे। इसे नियंत्रण में रखने के लिए आप फ्लेक्स सीड का सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद फाइबर की उच्च मात्रा को डाइजेस्ट होने में अधिक समय लगता है। जिसका नतीजा यह होता है कि हमारे पेनक्रियाज को इंसुलिन बनाने का समय मिल जाता है। इस दौरान वह शुगर मोलिक्यूल को तोड़ने का कार्य करता है। इस परिस्थिति में ब्लड शुगर लेवल अचानक से नहीं बढ़ता।

Alsi ke fayde in hindi : वजन कम करने में –

लगातर बढ़ते मोटापे से परेशान हैं तो फ्लेक्स सीड का सेवन (flaxseed in hindi) आपके बढ़ते मोटापे कि समस्या को दूर करने का कार्य कर सकता है। जो लोग वजन कम करने के इच्छुक हैं उन्हें इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इनका सेवन आपके मेटाबॉलिज्म रेट को बढ़ावा देता है। साथ ही इसमें डाइट्री फाइबर की पर्याप्त मात्रा मौजूद होती है। जैसा की हमने आपको बताया कि फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों का पाचन करने में पाचन तंत्र को अधिक समय लगता है। इसका नतीजा यह होता है कि आपको अपना पेट भरा-भरा महसूस होता है। पेट भरा रहेगा तो हम सीमित मात्रा में भोजन करेंगे जो वजन कम करने में भी कारगर होगा।

पेट कम करने के उपाय : How to reduce belly fat in hindi.

Alsi ke fayde in hindi : हार्ट के लिए –

हार्ट से जुडी कई बिमारियों में फ्लैक्स सीड्स का सेवन फायदेमंद रहता है। इनमे मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड एक हेल्दी हार्ट के लिए बेहद जरूरी होता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड की बात करें तो यह हृदय को स्वस्थ्य रखने का कार्य करता है और कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित करता है। इसका सेवन करने से शरीर में सूजन पैदा करने वाले एजेंट ईकोसोनॉइड और साइटोकिन्स का लेवल नियंत्रण में रहता है। इसके अलावा इसका सेवन हृदय में ब्लड सर्कुलेशन के स्तर को भी सुधारता है। जो एक स्वस्थ्य हृदय के लिए बहुत जरूरी होता है।

Flax seed benefits in hindi : कोलेस्ट्रॉल लेवल नियंत्रित करने में –

फ्लैक्स सीड्स का सेवन आपके बढ़ते हुए कोलेस्ट्रॉल के लेवल को निंयत्रित करने का काम भी करता है। रोजाना संतुलित मात्रा में इसका सेवन करने से खराब कोलेस्ट्रॉल के लेवल को सुधारा जा सकता है। खराब कोलेस्ट्रॉल हार्ट से जुडी कई समस्याओं को जन्म देने का कार्य करता है। वहीं अलसी के बीज का सेवन खराब कोलेस्ट्रॉल को कम कर आपके हार्ट को भी हेल्दी बनाने का कार्य करता है।

टांगों में दर्द से हैं परेशान तो आज से ही शुरू करें ये एक्सरसाइज

Flax seed benefits in hindi : जोड़ों के दर्द में –

जोड़ों के दर्द से जुडी समस्याओं में भी अलसी के बीज का सेवन लाभदायक होता है। इसके एंटी-इंफ्लामेट्री गुण जोड़ों के दर्द से जुडी समस्याओं को दूर करने में अहम रोल निभाते हैं। बढ़ती उम्र के साथ कई लोगों को जोड़ो में दर्द की समस्या आ घेरती है। ऐसे में फ्लैक्स सीड्स का सेवन आपको इस प्रकार की समस्या से छुटकारा दिला सकता है।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *