Aankhon ki jalan ka gharelu upchar : आंखों की जलन दूर करने के लिए अपनाएँ ये घरेलू नुस्खे।
pinks tea - June 27, 2021 479 0 COMMENTS
Aankhon ki jalan ka gharelu upchar…आंखों में यदि जलन की समस्या होने लगे तो कोई भी कार्य सही तरीके कर पाना बहुत मुश्किल हो जाता है। आंखों की जलन के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। जिनमें से कुछ मुख्य कारण मोबाईल, कम्प्यूटर का अधिक इस्तेमाल, वातावरण में मौजूद धूल, गंदगी और प्रदूषण हैं। इन सबके अलावा कई बार कुछ दवाइयों के साइड इफेक्ट, थकान और लगातार कॉन्टेक्ट लेंस का प्रयोग भी आंखों में होने वाली जलन का कारण बनता है। आंखों में जलन होने पर आंखों से पानी आना, तेज खुजली लगना, सूजन आना और आंखों में दर्द होने जैसी समस्या देखी जा सकती है। भले ही आंखों में जलन जैसी समस्या कई कारणों से हो सकती है लेकिन आप चाहें तो समय रहते इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं आंखों की जलन दूर करने (Aankhon ki jalan ka gharelu upchar) के लिए अपनाए जाने वाले कुछ आसान घरेलू नुस्खे।

Contents
आंखों की जलन दूर करने के लिए अपनाएँ ये घरेलू नुस्खे – Aankhon ki jalan ka gharelu upchar.
ठंडे पानी का प्रयोग –
आंखों में जलन आदि की समस्या से छुटकारा पाने के लिए ठंडे पानी का प्रयोग करें। इसके लिए आंखों को दिन में अधिक से अधिक बार ठंडे पानी से धोने की कोशिश करें। इसके अलावा आप चाहें तो एक सूती कपड़ा लें और उसे ठंडे पानी में भिगोएं और फिर इसे अपनी आंखों के ऊपर रख लें। ऐसा करने से आंखों को ठंडक मिलती है और जलन आदि की समस्या दूर होती है।
खीरे का प्रयोग –
आंखों की जलन को दूर करने के लिए खीरे का प्रयोग करें। इसका प्रयोग करने का तरीका बहुत आसान है। इसके लिए खीरे को स्लाइस में काटें और इसकी स्लाइस को दोनों आंखों के ऊपर रखें। कम से कम 15 मिनट तक इसे आंखों पर लगा रहने दें। खीरा आंखों को ठंडक पहुंचाने का काम करता है। जिससे जलन आदि की समस्या दूर होती है।
आँखों की रौशनी बढ़ाने के लिए करें इन खाद्य पदार्थों का सेवन – Best Food For Eyes In Hindi.
आलू का प्रयोग –
आंखों में होने वाली जलन आदि की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आलू का प्रयोग भी किया जा सकता है। इसके लिए आप कच्चे आलू का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका प्रयोग करने के लिए आलू को सबसे पहले स्लाइस में काटें और फिर इन्हें रातभर के लिए फ्रिज में रख दें। सुबह होने पर इन्हें अपनी आंखों पर रख लें। कम से कम 10 मिनट तक इन्हें लगा रहने दें।
ठंडे दूध का प्रयोग –
आंखों की जलन को दूर करने के लिए ठंडे दूध का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। इसके लिए दूध को फ्रीज में रखकर ठंडा करें। अब इस ठंडे दूध में रुई को डुबाएं और दोनों आखों को बंद कर इनके ऊपर रख दें। दिन में दो बार यानी सुबह और शाम को इस नुस्खे को अपनाएं।
रवीना ने शेयर किया आंखों की थकावट और डार्कसर्कल को हटाने का नुस्खा।
गुलाब जल का प्रयोग –
आंखों में होने वाली जलन आदि की समस्या से राहत पाने के लिए गुलाब जल का प्रयोग करें। इसका प्रयोग करने के लिए गुलाब जल की एक या दो बून्द आंखों में डालें। यह आंखों में मौजूद सभी प्रकार की गंदगी को बाहर निकालने का काम करता है। यदि इसे डालने से किसी भी प्रकार की कोई परेशानी लगे तो फ़ौरन पानी से आंखों को अच्छी तरह से धो लें।
एलोवेरा जेल का प्रयोग –
औषधीय गुणों से भरपूर एलोवेरा का प्रयोग आंखों में होने वाली जलन को दूर करने के लिए भी ले सकते हैं। इसके लिए ताजे एलोवेरा को तोड़कर उससे दो चम्मच एलोवेरा जेल को निकालें। इसके बाद आधा कप ठंडे पानी में इसे मिला दें। अब कॉटन बॉल को इसमें डुबाएं और आंखों के ऊपर रख दें। 10 मिनट बाद इसे आंखों से हटा दें।
आंखों में सूजन की समस्या दूर करने के घरेलू नुस्खे।
अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें.
ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े –
Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest
RELATED ARTICLES
LATEST
गर्मियों के सीजन में करें
May 23, 2022क्रिकेट पर 10 लाइन निबंध
May 14, 2022सेब का जूस बनाने की
May 12, 2022तरबूज का जूस बनाने की
May 6, 2022NDMA ने बताए गर्मियों में
May 5, 2022भगत सिंह पर 10 लाइन
May 3, 2022लौकी का जूस बनाने की
May 1, 2022नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर
April 30, 2022एपीजे अब्दुल कलाम पर 10
April 28, 2022गर्मियों में कौन सी सब्जी
April 27, 2022