Lifestyle

आम पन्ना बनाने की रेसिपी – Aam panna recipe in hindi.

Aam panna recipe in hindi….गर्मियों का मौसम आते ही लोगों का रुझान शीतल पेय पदार्थो की तरह बढ़ने लगता है। इस तरह के ठंडे पेय पदार्थ तपती गर्मी में शरीर को तरावट पहुंचाने, हाइड्रेट रखने और रिफ्रेश रखने का काम करते हैं। आज हम बात करेंगे एक बेहद लोकप्रिय शीतल पेय आम पन्ना की, जिसका सेवन आपको न सिर्फ अच्छे स्वाद का अनुभव करवाएगा बल्कि हीट स्ट्रोक से भी बचाएगा। इसे घर पर बड़ी आसानी से बनाया जा सकता है। इसके लिए आपको आम पन्ना बनाने की रेसिपी के बारे में सही जानकारी होनी चाहिए। आम पन्ना ड्रिंक के फायदे की बात करें तो यह न सिर्फ डिहाइड्रेशन से बचाता है बल्कि यह पेट से जुडी समस्याओं को दूर करने में भी सहायता करता है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए और खुद को तपती गर्मी से बचने के लिए गर्मियों में इस रिफ्रेशिंग ड्रिंक का सेवन हर आयु वर्ग के लोगों को करना चाहिए। आईये जानते हैं (Aam panna recipe in hindi) आम पन्ना बनाने की रेसिपी के बारे में।

Contents

आम पन्ना बनाने की रेसिपी – Aam panna recipe in hindi

आम पन्ना बनाने के लिए आपको जरूरत होती है कच्चे आम, काला नमक, जीरा पाउडर, चीनी और पुदीने के पत्तों की। आप चाहें तो इसे बनाने में चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले आम को उबाला जाता है। फिर इसका गुदा निकालकर इसमें अन्य चीजों को मिक्स कर आम पन्ना की रेसिपी तैयार की जाती है। इसे बनाने में 30 से 40 मिनट का वक्त लगता है।

आम पन्ना बनाने की रेसिपी
courtesy google

आम पन्ना बनाने की रेसिपी – Aam panna recipe in hindi

सामग्री –

3 कच्चे आम
4 बड़े चम्मच चीनी या 1 कप गुड़
2 चम्मच काला नमक
1 चम्मच जीरा पाउडर भुना हुआ
1 छोटी चम्मच इलायची पाउडर
1/2 कप क्रश्ड की हुई आइस
1 चम्मच बारीक कटा पुदीना या धनिया पत्ती
1/4 छोटी चम्मच काली मिर्च पाउडर
2 कप ठंढा पानी

 घर पर तैयार करें गर्मागर्म करारी जलेबी, जानिए बनाने की विधि।

विधि –

  • सबसे पहले कच्चे आम लीजिए और उन्हें अच्छी तरह से धो लीजिए।
  • इसके बाद आम को कुकर में डाल कर गैस में चढ़ा दें।
  • तकरीबन 3 सिटी आने के बाद कुकर गैस से उतार लें।
  • अब प्रेसर कुकर का ढक्क्न हटा दें और पानी के सामान्य तापमान पर आते ही आम को बाहर निकाल लें।
  • इसके बाद आम को छीलें और इसमें से गुदा निकाल कर गुठली को अलग कर दें।
  • अब आम के गूदे में चीनी, इलायची पाउडर, काली मिर्च, जीरा पाउडर और काला नमक मिलाएं।
  • अब इस मिश्रण में ठंढा पानी मिलाकर मिक्सी में डालकर ब्लेंड करें।
  • आपका स्वादिष्ट आम पन्ना बनकर तैयार हो जाएगा।
  • गार्निशिंग के लिए इसमें बारीक कटा हरा धनिया या पुदीना पत्ती डालें।
  • अधिक ठंढा पीना पसंद करते हैं तो क्रश्ड आइस को इसमें मिला दें।

जाने सावन के महीने में खाये जाने वाली घेवर मिठाई से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में।

नोट-
आम पन्ना रेसिपी (Aam panna recipe in hindi) में आप नमक और चीनी या गुड़ अपने स्वादनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

One thought on “आम पन्ना बनाने की रेसिपी – Aam panna recipe in hindi.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *