आम खाने के फायदे (Aam khane ke fayde) – Benefits Of Mango in Hindi.
pinks tea - December 10, 2020 830 2 Comments
Aam khane ke fayde…गर्मियों का मौसम आते ही बाजार में तरह-तरह के फल भी आने लगते हैं। इन्हीं में से एक है फलों का राजा आम। गर्मियों के दिनों में आम का सेवन करना स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत फायदेमंद माना जाता है। गर्मियों में आम का प्रयोग आम पना, मैंगो शेक, मैंगो फ्लेवर्ड ड्रिंक, आम रस, आम बर्फी, आम पापड़ और मैंगो फ्लेवर्ड आइसक्रीम के रूप में बेहद लोकप्रिय है। आम एक ऐसा फल है जिसे कच्चा और पका दोनों तरीकों से खाया जा सकता है। जहाँ कच्चा आम स्वाद में खट्टा तो वहीं पका हुआ आम स्वाद में बेहद मीठा होता है। कच्चे आम का प्रयोग अचार बनाने और चटनी बनाने में किया जाता है। आम की इन्हीं सब विशेषताओं के चलते आम को फलों के राजा के रूप में भी जाना जाता है। (Benefits Of Mango in Hindi) आम खाने के फायदे की बात करें तो इसका सेवन आपको कई बिमारियों से दूर रखने का काम करता है। आम में विटामिन सी, विटामिन बी, विटामिन ई, विटामिन के, विटामिन ए, फाइबर, फास्फोरस, पोटैशियम, जिंक, कैल्शियम, मैग्नीशियम, सोडियम, आयरन, थायमिन, राइबोफ्लेविन, नियासिन और फोलेट जैसे तत्व मौजूद होते हैं। आइये जानते हैं (Aam khane ke fayde) आम खाने के फायदे और उससे मिलने वाले सभी स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानकारी।

Contents
- 1 आम खाने के फायदे (Aam khane ke fayde) – Benefits Of Mango in Hindi
- 1.1 Aam khane ke fayde : शरीर को रखे हाइड्रेट –
- 1.2 Aam khane ke fayde : कैंसर से बचाये –
- 1.3 Aam khane ke fayde : इम्युनिटी स्ट्रोंग करे –
- 1.4 Aam khane ke fayde : हेल्दी डाइजेशन के लिए –
- 1.5 Aam khane ke fayde : कोलेस्ट्रॉल के लिए –
- 1.6 Aam khane ke fayde : आंखों के लिए –
- 1.7 Aam khane ke fayde : दिमाग के लिए –
- 1.8 Aam khane ke fayde : गर्भवती महिलाओं के लिए –
आम खाने के फायदे (Aam khane ke fayde) – Benefits Of Mango in Hindi
Aam khane ke fayde : शरीर को रखे हाइड्रेट –
(Benefits Of Mango in Hindi) आम के फायदे की बात करें तो इसका सेवन शरीर को हाइड्रेट रखने का कार्य करता है। गर्मियों के दिनों में हमारे शरीर से पसीना अधिक मात्रा में बहता है और शरीर के डिहाइड्रेशन में पहुंचने की संभावना अधिक बढ़ जाती है। ऐसे में आम का सेवन आपके शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। इसके अलावा इसका सेवन गर्मियों में चलने वाली गर्म हवा यानी लू लगने से भी आपको बचाता है। कच्चे आम को उबाल कर शरीर में लगाने पर यह शरीर को ठंडा करने का कार्य करता है। इसके अलावा कच्चे आम का सेवन भी गर्मियों में लू आदि की समस्या से आपको बचाने का कार्य करता है। गर्मियों के दिनों में आम पना, आम रस और मैंगो शेक का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद साबित होता है।
Aam khane ke fayde : कैंसर से बचाये –
(Benefits Of Mango in Hindi) आम खाने के फायदे की बात करें तो इसका सेवन कैंसर की समस्या से भी आपको बचाने का कार्य करता है। इसमें मौजूद टरपेनोइड्स, कैरोटिनॉइड, पॉलीफेनॉल्स और एस्कॉर्बिक एसिड कैंसर के खतरे को कम करने का कार्य करते हैं। इसके अलावा आम के ऊपर कुछ शोध भी इस बात को बताते हैं की आम में मैंगिफरिन नामक एंटी कैंसर गुण मौजूद होता है जो कि कैंसर के खतरे को कम करने का कार्य करता है। इसके अलावा आम में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-आक्सीडेंट गुण भी मौजूद होते हैं। ये एंटी-आक्सीडेंट शरीर में मौजूद हानिकारक मुक्त कणो से लड़ने का कार्य करते हैं।
गुड़ खाने के फायदे (Gud khane ke fayde) – Benefits of Jaggery in Hindi.
Aam khane ke fayde : इम्युनिटी स्ट्रोंग करे –
(Benefits Of Mango in Hindi) आम के फायदे की बात करें तो इसका सेवन इम्युनिटी बूस्ट करने का कार्य भी करता है। आम में विटामिन सी मौजूद होता है। विटामिन सी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा देने का कार्य करता है। विटामिन सी व्हाइट ब्लड वेसल्स की संख्या को बढ़ाने में सहयोग देता है। विटामिन सी संक्रमण और एलर्जी से लड़ने में भी सहायता प्रदान करता है। आम की बात करें तो इसमें विटामिन सी के साथ विटामिन ए भी मौजूद होता है जो की इम्युनिटी बूस्ट करने में सहायता करता है। आप भी आम को अपनी डाइट में जगह दे कर अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाएं।
Aam khane ke fayde : हेल्दी डाइजेशन के लिए –
(Benefits Of Mango in Hindi) आम खाने के फायदे पाचन तंत्र को भी स्वस्थ्य बनाने का कार्य करते हैं। आम में डायट्री फाइबर की पर्याप्त मात्रा मौजूद होती है। इसमें मौजूद फाइबर डाइजेशन सिस्टम को दुरुस्त बनाने का कार्य करता है। इसके अलावा इसमें एमाइलेजिस नामक डाइजेस्टिव एंजाइम पाया जाता है जिसका मुख्य काम पाचन प्रक्रिया को आसान बनाने का होता है। पेट से जुडी समस्याओं में पके आम का सेवन किया जाना फायदेमंद साबित होता है। आम का सेवन पुरानी से पुरानी कब्ज की समस्या को दूर करने का काम भी करता है। इसलिए इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
खीरा खाने के फायदे (Kheera khane ke fayde) – Benefits of cucumber in hindi.
Aam khane ke fayde : कोलेस्ट्रॉल के लिए –
(Benefits Of Mango in Hindi) आम खाने के फायदे की बात करें तो यह कोलेस्ट्रॉल की समस्या को भी नियंत्रण में लाने का कार्य करता है। इसमें मौजूद न्यूट्रासिटिकल नामक तत्व बढ़ते कोलेस्ट्रॉल की समस्या को कम करने का कार्य करते हैं। एक हेल्दी हार्ट के लिए भी शरीर में कोलस्ट्राल के लेवल की मात्रा का नियंत्रण में रहना बहुत जरूरी होता है। चूहों पर किये गए एक शोध में भी यह देखा गया कि आम में मौजूद मैंगिफरिन नामक तत्व जब चूहों को दिया गया तो उनका कोलस्ट्राल लेवल घटने लगा।
Aam khane ke fayde : आंखों के लिए –
(Benefits Of Mango in Hindi) आम खाने के फायदे आंखों के स्वास्थ्य के लिए भी जाने जाते हैं। आम में कई ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो की हमारी आँखों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी होते हैं। साथ ही आम में विटामिन ए भी मौजूद होता है। आँखों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए शरीर में विटामिन ए की जरूरी मात्रा का होना बेहद आवश्यक होता है। इसकी कमी होने पर आंखों से जुड़े कई रोग हमें आ घेरते हैं। इसके साथ ही इसमें मौजूद क्रिप्टोजैन्थिन नामक कैरोटिनॉइड भी आखों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी होता है।
तरबूज खाने के फायदे (Tarbuj khane ke fayde) – Benefits Of Watermelon in Hindi.
Aam khane ke fayde : दिमाग के लिए –
(Benefits Of Mango in Hindi) आम के फायदे दिमाग को स्वस्थ्य रखने के लिए भी जाने जाते हैं। एक अच्छे और हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए हमारे दिमाग का भी सही तरीके से काम करना जरूरी होता है। ऐसे में आम का सेवन आपके दिमाग को हेल्दी बनाने का कार्य करता है। इसमें ऐसे बायोएक्टिव घटक मौजूद होते हैं जो की दिमाग को स्वस्थ्य तरीके से काम करने के लिए प्रेरित करते हैं और याददाश्त को तेज करने के साथ बढ़ाने का कार्य भी करते हैं। बढ़ती उम्र के बच्चो के लिए आम का सेवन बेहद फायदेमंद रहता है। हेल्दी माइंड के लिए आम के अर्क का सेवन फायदेमंद साबित होता है।
Aam khane ke fayde : गर्भवती महिलाओं के लिए –
गर्भवती महिलाओं के लिए आम का सेवन करना फायदेमंद साबित होता है। आम में ऐसे कई सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो की किसी भी गर्भवति महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। इसके अलावा आम में मौजूद विटामिन ए गर्भवति महिलाओं के बेहद आवश्यक माना जाता है। ऐसे में आम को अपनी डाइट में जगह दे कर आप उससे मिलने वाले इन स्वास्थ्य लाभों को ले सकते हैं। हालाँकि इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
खरबूजा खाने के फायदे (Kharbuja khane ke fayde) – Benefits Of Muskmelon in Hindi.
अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें.
ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :-
Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest
RELATED ARTICLES
LATEST
क्रिकेट पर 10 लाइन निबंध
May 14, 2022सेब का जूस बनाने की
May 12, 2022तरबूज का जूस बनाने की
May 6, 2022NDMA ने बताए गर्मियों में
May 5, 2022भगत सिंह पर 10 लाइन
May 3, 2022लौकी का जूस बनाने की
May 1, 2022नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर
April 30, 2022एपीजे अब्दुल कलाम पर 10
April 28, 2022गर्मियों में कौन सी सब्जी
April 27, 2022जल संरक्षण के तरीके –
April 25, 2022