
आलू का प्रयोग सब्जी बनाने में तो आपने कई बार किया होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं त्वचा के लिहाज से भी आलू का प्रयोग बेहद लाभकारी होता है। वैसे तो त्वचा में आलू को प्रयोग करने के कई तरीके होते हैं लेकिन आज हम चर्चा करेंगे त्वचा के लिए आलू आइसक्यूब्स के फायदों के बारे में। आलू में ऐसे प्राकृतिक गुण मौजूद होते हैं जो त्वचा के लिए डीप कंडीशनिंग का कार्य करते हैं। इसके अलावा यह स्किन को लाईट करने का कार्य भी करता है। आलू में मौजूद न्यूट्रिएंट्स हेल्दी स्किन के लिए अच्छे रहते हैं और त्वचा से मुंहासों के दाग को भी रिमूव करने में मदद करते हैं। गर्मियों में स्किन केयर के लिए आलू आइसक्यूब्स का प्रयोग फायदेमंद होता है। आलू से बना यह आइसक्यूब्स त्वचा से दाग धब्बे को हटाने का कार्य भी करता है। साथ ही इसका प्रयोग चेहरे को शीतलता प्रदान करता है। आईये जानते हैं गर्मियों के दिनों में आलू आइसक्यूब्स का त्वचा पर प्रयोग करने के तरीके और आलू आइसक्यूब्स बनाने की विधि के बारे में।

Contents
आलू के आइसक्यूब्स बनाने का तरीका – Potato ice cube
सामग्री –
आलू का रस
नीबू का रस
अनार का रस
विटामिन E कैप्सूल
विधि –
सबसे पहले एक आलू लीजिये, फिर इसे ग्रेट करें या फिर छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद आलू और अनार को मिक्सी में डाल कर पीसें। अब इस मिक्सचर को एक सूती कड़े में डाल कर आलू और अनार के रस को छान लें। अब इसमें नीबू के रस की कुछ बूंदें या विटामिन E कैप्सूल दोनों में से किसी एक को डालें। अब इस मिश्रण को आइस्ट्रे में डाल कर फ्रीजर में जमने के लिए रख दें। कुछ समय के बाद आलू के आइसक्यूब्स त्वचा पर इस्तेमाल करने के लिए तैयार हो जायेंगे। एक बार आलू के आइसक्यूब्स बन जाने के बाद 1 हफ्ते तक इनका प्रयोग किया जा सकता है।
आलू आइसक्यूब्स इस्तेमाल करने का तरीका –
आलू आइसक्यूब्स को इस्तेमाल करने से पहले इस बात को जान लीजिए की कभी भी गलती से भी इसका प्रयोग त्वचा पर डायरेक्ट नहीं करना। आलू का नेचर एसिडिक होने के कारण सीधे त्वचा पर प्रयोग करने से बचना चाहिए। ऐसा करने से आपको त्वचा पर गंभीर जलन होने की शिकायत हो सकती है। इसका प्रयोग करने के लिए आपको आईक्यूब को कॉटन के कपड़े में लपेट कर सर्कुलर मोशन में अपने चेहरे पर लगाना है। रोजाना प्रयोग करने की जगह एक दिन छोड़ कर इसका प्रयोग करें। चेहरे के साथ गले में भी इसका प्रयोग करें। बाद में चेहरा ठंडे पानी से धो लें।
इस बात का रखें ध्यान –
यदि आप आलू आईक्यूब बनाने के लिए नींबू का रस इस्तेमाल कर रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि आपके चेहरे में कोई कट न हो। अन्यथा आपको तेज जलन की समस्या हो सकती है। साथ ही ये दोनों एसिडिक नेचर के होते हैं तो अगर सेंसिटिव स्किन की प्रॉबलम है तो इसमें नींबू के रस की जगह विटामिन ई कैप्सूल का इस्तेमाल करें।
गर्मियों में पुदीने और तुलसी वाले आइसक्यूब्स से चेहरे को टैनिंग, रेडनेस और रैशेज से दिलाएं छुटकारा।
अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें.
ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :-
Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest
RELATED ARTICLES
LATEST
वजन कम करने वाले फल
June 19, 2022चंद्रशेखर आजाद पर 10 लाइन
June 14, 2022त्वचा के लिए नीम के
June 11, 2022घर से कीड़े-मकोड़ों को भागने
June 9, 2022पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने
June 5, 2022फुटबॉल पर 10 लाइन निबंध
June 1, 2022हॉकी पर 10 लाइन निबंध
May 26, 2022पपीता शेक बनाने की रेसिपी
May 25, 2022पिम्पल्स हटाने की बेस्ट क्रीम
May 24, 2022गर्मियों के सीजन में करें
May 23, 2022