Education

चिंता का विषय बने देश में बढ़ रहे कोरोना के मामले, पिछले 24 घंटे में 20 हजार नए मामले।

देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हर नए दिन के साथ बढ़ते कोरोना के मामले हर रोज एक नया रिकॉर्ड कायम करने लगे हैं। पिछले 24 घंटे की बात करें तो देश में कोरोना वायरस के करीब 20 हजार नए मामले सामने आए हैं। जिसमे से 410 लोगों को अपनी जान से भी हाथ गँवाना पड़ा है। तेजी से बढ़ रहे कोरोना मामलों के कारण देश में कुल संक्रमितों की संख्या 5 लाख 28 हजार के पार पहुंच गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी हुए डाटा के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 19,906 नए मामले सामने आए हैं। अब तक देश में कुल एक्टिव केस की संख्या 203,051 पर पहुंच गयी है। जबकि 309,713 वायरस के प्रकोप से पूर्णतः ठीक हो चुके हैं। कोरोना के चलते अभी तक देश में 16,095 लोगों की जान जा चुकी है।

देश में कोरोना के सर्वाधिक मामलों की बात करें तो यह महाराष्ट्र से सामने आए हैं। यहाँ पिछले 24 घंटे में वायरस के 6,368 नए मामले सामने आए हैं। यह महाराष्ट्र में एक दिन आने वाले नए मामलों की संख्या का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। यहाँ अब तक 1,59,133 लोग वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। अब तक 7,273 लोगों को अपनी जान से हाथ गवना पड़ा है। महाराष्ट्र के अलावा तमिलनाडु में भी वायरस का प्रकोप लगातार जारी है। तमिलनाडु में अब तक 1,025 लोगों की वायरस से मौत हो चुकी है। यहाँ पिछले 24 घंटे के अंदर रिकॉर्ड 3,713 नए मामले भी सामने आए हैं। यहाँ अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 78,335 पर पहुंच गई है। देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहाँ भी वायरस का कहर लगतार जारी है। यहाँ पिछले 24 घंटे के अंदर 2,948 नए मामले सामने आए हैं। दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 80,188 हो गई है।अब तक यहाँ 2,558 लोगों को वायरस के कारण अपनी जान से हाथ गवाना पड़ा है।

कोरोना का कहर सिर्फ हमारे देश भारत में नहीं बल्कि वैश्विक स्तर पर लगातार जारी है। अब तक विश्व में 1 करोड़ से अधिक लोग वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं वायरस के चलते 5 लाख से अधिक लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। विश्व में कोरोना के 67 फीसदी यानी दो तिहाई से अधिक मामले सिर्फ मई और जून माह में सामने आए। जहाँ मई में रोज औसतन करीब 1 लाख नए मामले सामने आ रहे थे, वहीं जून में यह बढ़ कर औसतन 1 लाख 35 हजार तक पहुंच गए हैं। सबसे अधिक मामले अमेरिका, ब्राजील, भारत और रूस से समाने आ रहे हैं।

सिलीगुड़ी पुलिस ने सरसों के तेल को बनाया कोरोना वायरस के खिलाफ हथियार।

ऐसी महत्पूर्ण खबरों को अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ शेयर करना ना भूलें। 

ऐसी महत्पूर्ण खबरों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *